फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भी मिलेगा गड़बड़, उस पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी टेट 2021 की शुचित भंग करने के प्रयास मामले में डीआईओएस रहे डॉ. वीके शर्मा को शासन स्तर पर निलंबित किए जाने के बाद नये जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय इससे पहले डायट गौतमबुद्ध में तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराया जाएगा। कहा कि यूपीटेट परीक्षा की शुचिता भंग करने में यदि विभाग के किसी और व्यक्ति का नाम सामने आता तो संबंधित के खिलाफ निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन के साथ मिल कर सारी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को जिले में हुई यूपीटेट की शुचिता भंग करने का जिले में बड़े स्तर पर प्रयास हुआ था। डीआईओएस कार्यालय के एक बाबू के अलावा दर्जनों विद्यालयों के प्रबंधकों व शिक्षकों के साथ ही रामपुर से जिले में आयी नकल माफियां की एक टीम ने परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास किया था। अमर उजाला ने परीक्षा वाले दिन ही इसका खुलासा कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने कुल 22 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही लगभग 51 लाख रुपये की नकद व चेक भी बरामद किया था। वहीं अभी भी आठ लोग फरार चल रहे है। चुनाव के चलते अब तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है तो वहीं प्रकरण में जांच की कवायद भी ठप चल रही थी। चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमले की कवायद टेट परीक्षा प्रकरण को लेकर शुरू हो गई है। मामले में डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा को डीएम की संस्तुति पर निलंबित किया गया।
विज्ञापन

0
कार्रवाई के बाद बढ़ी विभागीय लोगों की धुकधुकी
आजमगढ़। यूपी टेट परीक्षा की शुचिता भंग करने के मामले में डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा पर निलंबन की कार्रवाई होने के बाद विभागीय लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। वहीं पुलिस गिरफ्तार सभी 22 अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की कवायद में भी जुट गई है। ऐसे में डीआईओएस कार्यालय के लोगों व टीईटी परीक्षा कराने वाले स्कूूलों के प्रबंधकों व शिक्षकों के दिलों की धड़कन भी बढ़ी हुई है। पुलिस महकमे की माने तो अभी टेट प्रकरण में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। वहीं गिरफ्तार लोगों पर गैंगेस्टर की तैयारी ने भी संबंधितों की परेशानी को बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें