जिले में सोमवार को मतदान के दौरान सुरक्षा के लिहाज से 2725 बूथों की वेबकास्टिंग होगी जबकि 1264 बूथों पर डिजिटल कैमरे लगाए गए हैं। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को 28 जोन और 254 सेक्टरों में बांटा गया है। 418 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। 115 बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं और 28 जोनल मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है।
मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के लिए जनपद को कुल 43 कंपनी सीआरपीएफ तैनात की गई है। इस बार हर बूथ की निगरानी सीआरपीएफ के हवाले रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से बूथों की संवेदनशीलता को देखते हुए कुल 4292 बूथों में से 2725 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके अलावा 1264 बूथों पर डिजिटल कैमरा लगा गया है। डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य ने कहा है कि मतदान के दौरान किसी को भी गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
0
विधानसभा वेबकास्टिंग बूथ कैमरे वाले बूथ
अतरौलिया 272 156
सगड़ी 249 103
फूलपुर पवई 277 90
निजामाबाद 231 117
मुबारकपुर 248 121
दीदारगंज 260 109
मेंहनगर 281 160
लालगंज 280 158
आजमगढ़ 273 127
गोपालपुर 254 122
संवेदनशीलता के आधार पर बूथ चिह्नित किए गए हैं। जिले के के कुल 4293 बूथों में से 2725 को वेबकास्टिंग कराई जाएगी जबकि 1264 बूथों पर डिजिटल कैमरे लगाए गए हैं। हर बूथ पर सीआरपीएफ को तैनात किए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।-अमृत त्रिपाठी, जिलाधिकारी।