फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलेटर खुलते ही निचले इलाकों से उतरा पानी

विज्ञापन
रेगुलेटर खुलने से निचले इलाकों में घटा पानी कोलबाज बहादुर का हाल - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। तमसा का जलस्तर कम होने के बाद बाढ़ खंड द्वारा शहर के सुरक्षा बांधों पर लगे रेगुलेटर खोल दिए गए। इससे रविवार की शाम तक शहर के निचले इलाकों का पानी तेजी के साथ उतरने लगा है। हालांकि अभी इन इलाकों में पूरी तरह से राहत मिलने में समय लगेगा।
विज्ञापन

जनपद में 16 सिंतबर को हुई भारी बारिश के बाद से तमसा नदी उफान पर हो गई थी। इसके चलते आनन-फानन में प्रशासन ने सभी रेगुलेटर बंद कर दिए थे। जिससे शहर के निचले इलाकों में सीवर का गंदा पानी घरों में घुस गया। इलाकों में जलभराव से लोगों का जीवन बेपटरी हो गया था। बिजली, पीने के पानी के अभाव से लोग अपने घरों को छोड़कर अन्य स्थानों पर शरण लेने को विवश थे।
एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद शनिवार को तमसा का जलस्तर कम हुआ तो शहर के रेगुलेटर खोल दिए गए। इसके बाद से निकासी तेज होने लगी। शहर के मातबरगंज, फराश टोला, कोलबाजबहादुर, कोलघाट, बागेश्वर नगर आदि निचले इलाकों केे राहत मिलनी शुरू हो गई है। इन इलाकों में कमर तक पानी लगा हुआ था। दो दिन रेगुलेटर खुलने से यह पानी अब घुटने तक पहुंच गया। उम्मीद जताई जा रही कि पूरी तरह पानी कम होने में अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें