निजामाबाद। क्षेत्र के सेंटरवा अखाड़ा में जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय जूनियर एवं सीनियर बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का संपन्न हुआ। कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के सभी अखाड़ों के लगभग 150 पहलवानों ने प्रतिभाग किया और अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। कुश्ती देखने के लिए कस्बा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आए थे।
प्रतियोगिता की शुरूआत का उद्घाटन पूर्व प्रमुख मिर्जापुर बलवंत यादव ने फीता काटकर और पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का संचालन कर रहे राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें अवसर एवं सुविधा, संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में समस्या हो रही है। कुश्ती प्रतियोगिता में 46 किलोग्राम भार वर्ग में बेचन प्रथम, सबल दीप द्वितीय सुधाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 50 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक प्रथम, कदमघाट के राजन दूसरे और प्रिंस को तीसरा स्थान मिला। जबकि 54 किलोग्राम में दुर्गेश निधि प्रथम, रंजीत दूसरे और सनोज तीसरे स्थान पर रहे। 58 किलोग्राम में भूड़की के मंगेश प्रथम, चड़ई के आकाश द्वितीय और शिवम को तीसरा स्थान मिला। 63 किलो में अरया के राहुल प्रथम, चड़ई के अखिलेश दूसरे और विपुल तीसरे स्थान पर रहे। जबकि 68 किलोग्राम में अरया के प्रथम, आयुष द्वितीय, दुर्ग विजय तीसरे स्थान पर। वहीं 74 किलोग्राम में चड़ई के अभिनव यादव प्रथम रहे, 81 किलोग्राम भार वर्ग में चड़ई के आर्यन, 88 किलोग्राम में ज्ञानचंद प्रथम रहे। अंत में विजेता पहलवानों के साथ अन्य पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अरविंद कुमार, विमल, वीरभद्र चौहान, पप्पू ने निभाई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निजामाबाद प्रेमा देवी, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, लालचंद यादव, कमलेश, तहसीलदार यादव, अवधेश यादव, डा. आदित्य सिंह, रामकुमार आदि मौजूद रहे। अंत में आयोजक खुनन्ना पहलवान ने सभी का आभार व्यक्त किया।