फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां चनरमी देवी महिला पीजी कालेज की छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय की प्रबंधक गीता यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर तमरूवा, कौड़िया, तोनारी होते हुए पुन:विद्यालय परिसर में आकर संगोष्ठी में तब्दील हो गई। इस दौरान प्रबंधक गीता यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सबको मतदान करना जरूरी है। आपका एक वोट देश की विकास में भागीदार बगेगा। छात्राओं से अपील की कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में सोच समझकर अच्छे प्रत्याशी का चयन करें। जिससे आने वाली सरकार योजना चला कर महिलाओं का कल्याण करने का काम करे। रविंद्र यादव ने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता करने की जरूरत है। जिससे वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छे जनप्रतिनिधि और सरकार का चयन कर सकें। इस अवसर पर अर्जुन यादव, अंगद यादव, सुनील, अजय गौड़, नंदू, सुंदरीता, उमा यादव, अंजू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें