फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में डाकघर खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फूलपुर के इजदीपुर में डाकघर के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। गांव में डाकघर खोलने की मांग को लेकर सोमवार को इजदीपुर के ग्रामीणों ने गांव मेें प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि फूलपुर तहसील क्षेत्र के इजदीपुर गांव आजादी के 75 वर्षों बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव में डाकघर न होने से लोगों को असुविधा होती है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में डाकघर खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने बताया कि ग्रामवासियों को पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, रजिस्ट्री आदि के लिए लगभग सात किमी दूर आजादनगर जाना पड़ता है। जिससे समय भी ज्यादा लगता है लोगों को परेशानी भी होती है। मोहम्मद आमिरखान ने कहा कि यदि गांव में डाकघर की स्थापना नहीं हुआ तो हम लोग वृहद आंदोलन को तैयार हैं। वृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद सादिक, मोहम्मद माजिद, मोहम्मद सादाब, दिलशाद अहमद, शाहनवाज, सदरूद्दीन उर्फ लल्लन, सुबाष राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें