हरैया विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक गुरुवार को हरैया ब्लॉक स्थित सभागार में हुई। इसमें ग्राम प्रधान के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर लगी रोक को हटाने पर चर्चा की गई। बैठक के बाद बीडीओ कार्यालय पर ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया।
बैठक के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा कि कि 14वां वित्त, राज्य वित्त और मनरेगा पर लगी रोक के कारण गांवों में विकास कार्य बाधित है। ग्राम प्रधानों के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर रोक ली है। हमारी मांग है कि इस रोक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए ताकि ग्राम प्रधान ग्रामीण जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर सकें।
उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर भी बल दिया। कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की जागृति यात्रा का शुभारंभ एक अक्टूबर को आजमगढ़ से होगा। ग्राम प्रधान बीडीओ से मिलने पहुंचे। वहां किसी के न मिलने पर प्रदर्शन किया बाद में मंडल अध्यक्ष के समझाने पर ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन को समाप्त किया।
मौके पर लौहर यादव, सर्वेश राय, संतोष राय, रामसरन यादव, पल्टन यादव, धर्मेंद्र यादव, बिजली, सुभा यादव, केदार यादव, दानिश, प्रभाकर सिंह, उदयभान सिंह पटेल, सुभाष पटेल मौजूद थे। अध्यक्षता रामसरन यादव और संचालन अशोक लाल यादव ने किया।