फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो पर आपत्तिजनक टिप्पणी की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पूर्व विधायक बेचई सरोज ने इस मामले में युवक खिलाफ थाने में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जिवली गांव निवासी सूरज मोदनवाल व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लालगंज के पूर्व सपा विधायक बेचई सरोज ने सोमवार को बरदह थाने में तहरीर दी, जिसमें यह आरोप लगाया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है जो कतई बर्दाश्त नहीं है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस आरोपी को घर से पकड़ कर थाने लाई और कार्रवाई में जुट गई। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि यह बहुत ही घिनौना काम है। किसी भी नेता व आम आदमी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें