फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार क्विंटल मांस बरामद, चार कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने करमैनी गांव में दबिश देकर एक व्यक्ति के घर से चार क्विंटल मांस बरामद किया। चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया। उनके दो साथी मौके से भाग निकले। एक ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। उससे तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बिलरियागंज पुलिस ने करमैनी गांव निवासी जुल्फेकार के भूसे वाले घर की घेराबंदी की। घर में छह लोग मौजूद थे। पुलिस को देखते उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया। उनसे चार क्विंटल मांस, काटने के उपकरण, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार लोगों के नाम इसरार अहमद, इश्तेखार अहमद, मोहम्मद सज्जाद व मोहम्मद बेलाल है। चारों करमैनी के ही रहने वाले हैं। यासीन व जुल्फेकार उर्फ गप्पू मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें