फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनउगाही करते लेखपाल का वीडियो वायरल, हुआ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। आबादी का सर्वे करने के दौरान कागजात सही करने के नाम पर धनउगाही कर रहे एक लेखपाल का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। इस पर जिलाधिकारी ने सोमवार को लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील क्षेत्र के लहुंआकला गांव में कुछ दिनों पूर्व तत्कालीन लेखपाल कृपा निधान गुप्ता आबादी की जमीन का सर्वे करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव निवासी विजय यादव से कहा कि आप का मकान आधा आबादी है और आधा ग्राम समाज में है। कुछ पैसा खर्च करो तो पूरा मकान ही आबादी में कर देंगे। पैसे की मांग पर विजय यादव ने सबकुछ तय किया और फिर लेखपाल को पैसा देते वक्त की वीडियो बनवा कर उसे वायरल कर दिया। 12 अक्तूबर को वीडियो एसडीएम लालगंज नवीन प्रसाद के पास भी पहुंचा। इसके पूर्व ही लेखपाल कृपा निधान निजामाबाद तहसील के लिए स्थानांतरित हो गया और कार्यमुक्त भी कर दिया गया था। इस मामले में एसडीएम लालगंज ने अपनी रिपोर्ट बना कर एसडीएम निजामाबाद व जिलाधिकारी को प्रेषित किया था। जिलाधिकारी ने सोमवार को धनउगाही करने वाले लेखपाल को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद एसडीएम निजामाबाद ने लेखपाल कृपा निधान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मचा है। वहीं आम जनता इस कार्रवाई से काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें