गड़ी के हरैया ब्लाक का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सोमवार की देर शाम हरैया ब्लाक अंतर्गत बनकटा गांव का भ्रमण किया। इसके साथ ही धान क्रय केंद्र, पशु आश्रय स्थल आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और ठंड से बेसहारा मवेशियों की मौत होने पर पशु चिकित्साधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण में तेजी लाने, अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने व धान खरीद में लापरवाही न बरनते का भी निर्देश दिया।
बनकटा गांव के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं के बाबत विस्तार से जानकारी लिया। इसके साथ ही समस्याओं का त्वरित समधान करने का मतहतों को निर्देशदिया। ठंड व भूख से बेसहारा पशुओं की स्थिति के बाबत हुई शिकायत पर उन्होंने पशु चिकित्सक अरुण गुप्ता को फटकार लगाई और कहा कि यदि ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर आप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जितने भी गौशाला है प्रतिदिन भ्रमण कर उसकी रिपोर्ट एडीएम को उपलब्ध कराई जाए। देवारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर थाने को सख्त हिदायत दिया और संबंधित ग्रामों में प्रतिदिन छापा मारने का निर्देश दिया। उन्होंने सीओ व एसडीएम को निर्देशित किया कि पुराने शराब माफियाओं की हिस्ट्रीशीट खोल कर कार्रवाई करें। बीडीओ को पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था करने को कहा। इसके साथ ही टीकाकरण की रफ्तार तेज करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिया। क्रय केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। डीएम के निरीक्षण के दौरान एसडीएम गौरव कुमार, बीडीओ ओंकार सिंह, प्रधान बनकटा दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।