फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान-गुटखा खा कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने वालों की अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पान खाकर गए तो होगा केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। पान-गुटखा खा कर कलेक्ट्रेट में मत जाइए। पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एडीएम प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में पान-गुटखा खा कर गंदगी फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में हर ओर जगह-जगह पान की पीक से दीवारें रंग गई हैं। इसके अलावा गंदगी भी फैली हुई है। भूतल से लेकर चौथे तल तक जगह-जगह कूड़ा व पान की पीक सीढ़ी व दुकानों पर फैली हुई है। अक्सर ही लोग पान व गुटखा खा कर परिसर में प्रवेश करते है और इधर-उधर थूक कर गंदगी फैला देते है। सोमवार को एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा ने परिजन का निरीक्षण किया और जगह-जगह हुई गंदगी देख कर भड़क उठे। उन्होंने सफाई कराने का निर्देश दिया और शहर कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई का निर्देश दिया। शहर कोतवाल से कार्रवाई के बारे में अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें