एक्सप्रेस-वे का कार्य सुचारू रूप होने में सहयोग सुनिश्चित करने के लिए एनटीपीसी को भी धन्यवाद दिया। समीक्षा में कार्यदाई संस्थाओं ने दावा किया कि 31 मार्च तक एक्सप्रेस-वे का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर कुल 12 स्ट्रक्चर का निर्माण होना है। इसमें चार पर कार्य तेजी से चल रहा है। अवनीश अवस्थी ने एक्सप्रेस-वे पर बनने वाले हाईवे चौकियों और पीआरवी वैन की तैनाती के लिए स्थल चयनित करके उसका प्रस्ताव भेजने के लिए भी निर्देश दिए।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेंगे वाहन
आजमगढ़ के बाद गाजीपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (यूपीडा) अवनीश कुमार अवस्थी का उड़न खटौला शनिवार को धरवारकला स्थित निर्माणाधीन सिक्स लेन पर उतरा। करीब एक घंटे तक सड़क निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। साथ ही पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक लखनऊ से हैदरिया तक का सफर एक्सप्रेस-वे पर शुरू हो जाएगा।