फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज, अभिनेत्री अदिति शर्मा ने दर्शकों से किया संवाद

Fri, 26 Feb 2021 09:03 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
शारदा टाकिज में आजमगढ़ फिल्म महोत्सव में मौजूद दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में सूत्रधार संस्थान की ओर से तीसरे आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुक्रवार को शारदा टाकिज परिसर में आगाज हुआ। समारोह की शुरुआत में महोत्सव के कोऑर्डिनेटर अभिषेक पंडित ने जनपद के साहित्यिक व कलात्मक पृष्ठभूमि से परिचित कराया।

विज्ञापन

  
इस दौरान बाबा आजमी की फिल्म ‘मी रक्सम’ की स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद अभिनेत्री अदिति शर्मा ने दर्शकों से संवाद किया। इसका संचालन दिल्ली से आई सुधा अक्षरा व मुर्तुजा अली खान ने किया। समारोह में अर्जेंटीना से आई पाब्लो सिरदार की फिल्म ‘थिंकिंग ऑफ हिम’ का प्रदर्शन किया गया। यह रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन पर आधारित फिल्म है।

विज्ञापन

शनिवार की सुबह 10 से 12 बजे तक शॉर्ट फिल्म कंपटीशन का प्रदर्शन होगा। इसके बाद ‘फागुनी हवाएं’ का प्रदर्शन होगा। इसमें मुख्य किरदार यशपाल शर्मा का है। शाम चार बजे कुंदन शाह की बहुचर्चित फिल्म ‘थ्री सिस्टर्स’ का प्रदर्शन किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, सौरभ भाष्कर, अवनीश, अविनाश द्वारा निर्देशित ‘अनारकली ऑफ आरा’ का भी प्रदर्शन होगा। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अभिनय दास दर्शकों से संवाद करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें