जातीय जनगणना की मांग कर रहा हूं...
आजादी के बाद कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा दिया, लेकिन उन्होंने गरीबी की एक रेखा खींच दी और कहा कि आप इस रेखा के नीचे रहकर आवास, शौचालय, पेंशन, राशन की बात करना, लेकिन शिक्षा, नौकरी एवं गरीबी की रेखा से ऊपर आने की बात मत करना।
कांग्रेस ने 60 वर्ष तक राज किया और लगभग 20 वर्ष तक बसपा एवं सपा ने गरीबी मिटाने के नाम पर वोट लिया, लेकिन सत्ता में रहते हुए इन लोगों ने कुछ नहीं किया। इन्होंने केवल अपना भला किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज सभी विपक्षी पार्टियां जातीय जनगणना की मांग कर रही हैं, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान किसी ने भी न तो जातिगत जनगणना की मांग की और न ही किसी ने जातिगत जनगणना करने पर ध्यान दिया।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव को सिर्फ यादव बिरादरी की चिंता सता रही है। उन्हें डर है कि यूपी से कोई मोहन यादव न बन जाए। अखिलेश यादव बिरादरीवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान, जाट, राजभर, बिंद, केवट, राजपूत, ब्राम्हण, भूमिहार मरता है तो अखिलेश यादव कुछ नहीं बोलते हैं।