फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने मंच पर किया स्वागत

Sat, 05 Mar 2022 03:08 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़

सार

प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पुत्र मयंक जोशी को विधानसभा चुनाव का टिकट पक्का करने के लिए अपनी सांसदी छोड़ने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और मयंक जोशी। - फोटो : ट्विटर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी शनिवार को सपा में शामिल हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर उनका स्वागत किया है। आजमगढ़ के गोपालपुर में समाजवादी पार्टी की जनसभा में मयंक जोशी ने सपा का दामन थामा।

विज्ञापन


बेटे के लिए लखनऊ कैंट से मांग रही थीं टिकट
इससे पहले अखिलेश यादव और मयंक जोशी के बीच मुलाकात हुई थी। जिसके बाद सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई थी। रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे शिष्टाचार मुलाकात बताई थी। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा अपने बेटे मयंक जोशी के लिए भाजपा से लखनऊ कैंट सीट से जब टिकट मांग रही थीं। उस समय सपा की ओर से मयंक को टिकट का ऑफर दिया गया था। तब सांसद रीता के कहने पर मयंक ने वह ऑफर ठुकरा दिया था।

विज्ञापन


सांसदी छोड़ने की पेशकश 
प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पुत्र मयंक जोशी को विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने के लिए अपनी सांसदी छोड़ने की पेशकश की थी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर कहा था कि अगर पार्टी उनके पुत्र मयंक जोशी को विधानसभा चुनाव का टिकट देती है तो वह अपना सांसद का पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


वर्षों से भाजपा में काम कर रहा बेटा
सांसद रीता ने कहा कि उनका बेटा पिछले कई वर्ष से भाजपा में काम कर रहा है। इसी वजह से उन्होंने पुत्र मयंक के लिए पार्टी से टिकट की मांग की है। अमर उजाला से भी फोन पर हुई बातचीत में रीता बहुगुणा जोशी ने बताया था कि उनके बेटे ने लखनऊ कैंट से टिकट मांगा है। उन्होंने कहा, अगर पार्टी उनके बेटे को टिकट देती है, तो वे सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें