फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: मातम में बदली शादी की खुशियां, शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय हुआ हादसा; मौत

Tue, 05 Dec 2023 11:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी राजबहादुर 40 वर्ष रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता था। घर में शादी पड़ी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह कुछ दिन पहले घर आया था। सोमवार को वह शादी का कार्ड लेकर अपनी ससुराल बिलरियागंज थाना क्षेत्र के विजयापार गया था। देर रात वह ससुराल से वापस घर बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन
मातम मनाते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव के पास सोमवार की रात छुट्टा पशु से हुई बाइक की टक्कर में गांव का युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी राजबहादुर 40 वर्ष रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता था। घर में शादी पड़ी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह कुछ दिन पहले घर आया था। सोमवार को वह शादी का कार्ड लेकर अपनी ससुराल बिलरियागंज थाना क्षेत्र के विजयापार गया था। देर रात वह ससुराल से वापस घर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह रौनापार थाना क्षेत्र के खोजौली नकीब गांव के पास पहुंचा अचानक उसकी बाइक के सामने छुट्टा पशु आ गया। जिससे बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक राजबहादुर की पत्नी सुनीता, पुत्री मंजू 20 वर्ष, पुत्र समीर 15 वर्ष व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का भाई इस समय गांव का प्रधान भी है। सूचना मिलते ही रौनापार थाना प्रभारी संजय कुमार पाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें