फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav: आजमगढ़ में लग्जरी वाहन से पांच लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 13 Feb 2022 02:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से  से पांच लाख रुपये व एक पार्टी की प्रचार सामग्री को बरामद किया। बरामद धनराशि के बारे में भी कार सवार दोनों लोग स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। 
विज्ञापन
लग्जरी वाहन को सीज कर किया पुलिस के हवाले - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस-प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आजमगढ़ जिले में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत उड़दस्ता टीम ने शनिवार को अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव के पास से लग्जरी वाहन से पांच लाख रूपए नगद व प्रचार सामग्री बरामद किया।

विज्ञापन


प्रचार सामग्री पर मुद्रक-प्रकाशक का नाम नहीं था। वाहन में चालक समेत दो लोग बैठे हुए थे। उड़नदस्ता ने धनराशि व प्रचार सामग्री को जब्त करते हुए पुलिस व कोषागार को सूचना दी। जबकि लग्जरी वाहन को सीज करते हुए थाने के हवाले कर दिया।

 उड़नदस्ता टीम में शामिल सहायक विकास अधिकारी रामाशीष अपने सहयोगी गोपाल मौर्य व बजरंगी यादव के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक लग्जरी कार को रोककर टीम ने जांच की। इस वाहन से पांच लाख रुपये व काफी संख्या में प्रचार सामग्री बरामद हुई। प्रचार सामग्री पर मुद्रक प्रकाशक का नाम भी नहीं अंकित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन से बरामद धनराशि के बारे में पूछताछ पर वाहन चालक कादिर निवासी सरैया व अंकित कुमार निवासी अतरैठ ने कोई कागजात नहीं दिखाए और न ही को स्पष्ट उत्तर ही दिया। इस पर टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने को सौंप दिया। एसडीएम बूढ़नपुर नवीन कुमार ने बताया कि उड़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान पांच लाख रुपये व चुनाव सामग्री को बरामद किया है।

वाहन को सीज करते हुए धनराशि व चुनाव सामग्री को थाने को सुपुर्द कर दिया है। धनराशि बरामदगी की सूचना कोषागार को दी गई है। अतरौलिया थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें