सोशल मीडिया पर शनिवार की दोपहर बसपा की ओर से दीदारगंज विधानसभा सीट से भूपेंद्र सिंह मुन्ना के स्थान पर पार्टी ने पूर्व विधायक आदिल शेष को प्रत्याशी बनाए जाने की खबर प्रसारित होने के बाद हलचल मच गई। इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं है।
बसपा ने अभी तक आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में से किसी भी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि इन सीटों पर पार्टी द्वारा प्रभारी प्रत्याशियों की घोषणा जरूर कर दी गई है। इसी क्रम में दीदारगंज विधानसभा सीट से भूपेंद्र सिंह मुन्ना को प्रभारी प्रत्याशी बनाया गया है।
पढ़ेंः गाड़ियों, असलहों के शौकीन हैं पूर्व सांसद रमाकांत यादव और उनकी पत्नी, जानें कुल संपत्ति
शनिवार की दोपहर सोशल मीडिया पर उनके टिकट को काटकर सपा के पूर्व विधायक आदिल शेख को टिकट देने की बात कही गई। इस खबर से ऐसी हलचल मची कि बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी ने किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अभी पार्टी की ओर से दीदारगंज विधानसभा सीट से भूपेंद्र सिंह मुन्ना ही प्रभारी प्रत्याशी हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर में निजामाबाद विधानसभा सीट से डॉ. पीयूष सिंह यादव को टिकट मिलने की बात कही गई है लेकिन जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया।
पढ़ेंः आजमगढ़ में दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, गोपालपुर से मिर्जा आलम और मुबारकपुर से परवीन मंदे को टिकट