वहीं अगर बहन जी की सरकार होती तो उनके हाथी का पेट इतना बड़ा है कि वह सारा राशन हजम कर जाता। सीएम ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम कॉलेज जाने वाली बेटियों को फ्री में स्कूटी देंगे। हम लोगों ने 11 लाख बेटियों को कन्या सुमंगला योजना के तहत 15000 रुपये की योजना शुरू की थी। सरकार बनने के बाद हम इसकी राशि को बढ़ाकर 25000 करेंगे।
गरीब बेटियों की शादी के लिए अभी 51000 रुपये मिलते हैं सरकार बनने के बाद हम उसे बढ़ाकर एक लाख रुपये करेंगे। 60 वर्ष उम्र की माताओं को रोडवेज की बसों में फ्री बस की सुविधा होगी। यूपी के हर परिवार को रोजगार और स्वतः रोजगार उपलब्ध कराएंगे। हमने अपनी सरकार में एक करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिया। सरकार बनने के बाद दो करोड़ युवाओं को देंगे।
सीएम योगी ने कहा कि विधवा और दिव्यांग पेंशन को सपा सरकार ने बंद किया था। हमने शुरू किया, अब इसकी धनराशि भी बढ़ाएंगे। हमने एक सपा के नेता से पूछा आपने क्या विकास किया तो उसने कहा कि हमने कब्रिस्तान की दीवार बनाई। उनका विकास कब्रिस्तान की दीवार तक ही रहा। हमने रामजन्म भूमि अयोध्या और काशी को संवारने का कार्य किया।