फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: आजमगढ़ में अखिलेश ने कसा तंज, बोले- हमारी टोपी पर अंगुली उठाने वाले अब खुद पहन रहे टोपी

Sat, 05 Mar 2022 04:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को आजमगढ़ में कहा कि इस बार जिले की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होगी। उन्होंने सत्ता में आने पर परशुरामपुर को ब्लॉक और महराजगंज को तहसील बनाये जाने का वादा किया।  
विज्ञापन
आजमगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को आजमगढ़ में ताबड़तोड़ कई जनसभाओं को संबोधित किया। अतरौलिया से उन्होंने अपने जनसभा की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला बोला। गोपालपुर में कहा कि हमारी टोपी पर अंगुली उठाने वाले अब खुद टोपी पहन लिए हैं लेकिन उनकी टोपी का रंग अलग है। जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन


अतरौलिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आजकल गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं, उनकी भाप निकालना है। भाजपा नेता जितने बड़े होते है उतना ही बड़ा झूठ बोलते हैं। इस बार इन्हें सबक सिखाना है। उन्होंने जनता से पूछा कि बाबाजी इस बार वापस जा रहे हैं न? भीड़ ने हां में जवाब दिया तो अखिलेश यादव मुस्कुरा उठे।

अखिलेश बोले- हां हमलोग हैं परिवारवादी
फूलपुर-पवई और अतरौलिया विधानसभा की संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल एक गाना चल रहा है कि यूपी में का बा। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम परिवारवादी लोग हैं। तो एक बात हम परिवारवादी लोगों की इस बार जरूर मानना।
विज्ञापन


हम लोग जब अपने घरों को शाम को जाते हैं तो बच्चों के लिए कुछ लेकर जाते हैं। ऐसे में इस बार जब बाबाजी गोरखपुर जाना तो अपने गुल्लू के लिए बिस्कुट जरूर ले जाना यह हम लोगों की सलाह है। उन्होंने कहा कि जिले में पहले से ही साइकिल तेज रफ्तार से चल रही है।

'हमने खुद आजमगढ़ को अपना घर माना'

अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ में इस बार धुआंधार  वोट पड़ना चाहिए, जिससे धुआं उड़ाने वाले धुआं-धुआं हो जाएं। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ, बड़े नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं। हम अपने सभी लोगों को कहने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के अाखिरी दिन अपने लोगों से निवेदन करने आया हूं।

इस जिले ने हमेशा सपा का सम्मान बढ़ाया है। जितना लगाव यहां की जनता से है इतना कहीं से नहीं। हमने खुद आजमगढ़ को अपना घर माना है। अतरौलिया के बाद सपा मुखिया ने करमैनी में गोपालपुर व सगड़ी विधान सभा के संयुक्त जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि इस बार हम आजमगढ़ की दसों सीट जीत रहे है। आजमगढ़ इस बार इतिहास रचने जा रहा है। यह चुनाव सरकार बनाने का है। सत्ता में आते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे बड़ी-बड़ी मंडियां  बनाईं जाएंगी ताकि किसानों को उनके फसल का सही दाम दिलाया जा सके।
विज्ञापन

भाजपा ने पांच साल में नहीं किया काम

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि  भाजपा सरकार ने किसानों को खाद, बीज नहीं उपलब्ध कराया। पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हुई। वहीं छुट्टा मवेशियों के आतंक का शिकार भी किसान ही हुआ। भाजपा के लोग यदि पांच साल में काम किए होते तो उनके विधायकों को उठक-बैठक और तेल मालिश नहीं करना पड़ता।

आजमगढ़ की जनता से उन्होंने वादा किया कि सरकार आई तो खेलों के विकास के लिए स्टेडियम, रनिंग ट्रैक आदि बनाया जाएगा। वहीं परशुरामपुर ब्लाक व महराजगंज तहसील बनाई जाएगी। बाढ़ की विभिषिका पर लगाम लगाने को महुला गढ़वल बांध फिर से बनाया जाएगा। इतना ही नहीं दुग्ध डेयरी खोली जाएगी तो वहीं लोहिया आवास का बजट भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें