फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: ओवैसी जब तक जिंदा रहेगा, तुम्हारी नींद हराम करता रहेगा, आजमगढ़ में एआईएमआईएम प्रमुख की हुंकार

Wed, 02 Mar 2022 04:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आजमगढ़ के मुबाकरपुर विधानसभा में कहा कि जालिम हुकूमतों के जुल्म को हमने बर्दास्त किया है। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव के सियासी रण में उतरे अकेले उतरे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आजमगढ़ में भाजपा और सपा समेत विपक्षा पर हमला बोला। कहा कि  मेरी लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है, जो मैं लड़ता रहूंगा। जहां भी संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर के सिद्धातों को बचाने के लिए मुझे आवाज लगाई जाएगी मैं वहां खड़ा नजर आउंगा। ओवैसी जब तक जिंदा रहेगा तुम्हारी नींद हराम करता रहेगा।

विज्ञापन


वह कहते हैं कि हम भड़काऊ भाषण देते हैं जबकि हमने मुख्यमंत्री से बात करके अपने क्षेत्र के मंदिरों में निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये दिलाए। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मुबारकपुर विधानसभा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

 जालिम हुकूमतों के जुल्म को हमने बर्दास्त किया
उन्होंने कहा कि  जालिम हुकूमतों के जुल्म को हमने बर्दास्त किया है। मैं रईसजादे का बेटा नहीं हूं, लेकिन मेंरे मां-बाप ने सच्चाई का सामना करना जरूर सिखाया है। मेरा सियासी सफर आसान नहीं था। मैंने पुलिस की लाठियां खाई और जेल भी गया। 22 सितंबर 1999 को मेरे विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने मुझे बुरी तरह से पीटा था जिससे मेरा पूरा शरीर लहुलुहान हो गया था।  

विज्ञापन

ओवैसी ने आगे कहा, मेरे जाने के बाद लोग आएंगे और कहेंगे कि अगर मजलिस दो चार सीटें जीत भी गई तो क्या फायदा तो बता दूं कि आज सदन में मजलिस के दो सांसद हैं। भाजपा के 306 सांसद हैं।  सदन में हमारा सांसद जब बोलने के लिए खड़ा होता है तो भाजपा के सभी सांसद कहते हैं बैठ जाओ।

जय भीम का नारा लगाया तो शांत बैठ गए भाजपा सांसद

मजिलस गरीबों, मजलूमों और मुसलमानों की नहीं बल्कि कमजोरों की बात करती है। 2019 में जब हम चौथी बार जीतकर शपथ लेने के लिए पहुंचे तो भाजपा के सांसद नारे लगाने लगे। मैंने संविधान और अल्लाह को साक्षी मानते हुए पहले शपथ ली फिर जय भीम का नारा लगाया तो सारे सांसद शांत हो गए। क्योंकि बाबा साहब हमारे दिल में रहते हैं।
विज्ञापन

अगर किसी ने बाबा साहेब और संविधान बचाने के लिए हमें आवाज दी तो हम वहां खड़े नजर आएंगे। एआईएमआईएम प्रमुख ने करीब आधे घंटे के भाषण में मुस्लिम मतदाताओं में ऊर्जा भरने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। कहा कि मौका मिला तो ओलमाओं की जूतियों को उठाकर अपने सिर पर रखूंगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें