फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेंटरवा बाजार के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गंभीररुप से घायल हुए बाइक सवार को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में मृत अरविंद यादव (23) पुत्र लालचंद यादव निजामाबाद थाने के चांदपुर सेंटरवा गांव का निवासी था, शुक्रवार की सुबह वह बाइक से कहीं जा रहा था। अभी वह सेंटरवा बाजार में ही पहुंचा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार अरविंद यादव गंभीररुप से घायल हो गया। उसे तत्काल एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। जिला अस्पताल पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई, दो बहन में पांचवें नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें