थाना पुलिस ने शनिवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक व तमंचा के साथ दो शातीर चोर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह हमराहियों के साथ शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति खुरहट चौकी थाना रानीपुर जिला मऊ की तरफ से चोरी की बाइक व तमंचा के साथ इस्लामपुर मुहल्ले से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने इस्लामपुर के पास चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद एक बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखायी दिए। पुलिस को देखते ही दोनों स्पीड बढ़ कर भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। बाइक का कागज मांगने पर दोनों उपलब्ध नहीं करा सके और तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सोनू पुत्र अख्तर निवासी च्यूटही व मुस्ताक पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी अजीजनगर थाना मुबारकपुर बताया। दोनों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।