फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कोयलसा के कटोही ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि रणविजय मौर्य के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। इससे गांव का विकास कार्य के लिए जमीन नहीं मिल रही है। इसे बारे में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि का दावा है कि उनके द्वारा कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई फिर भी अवैध रूप से कब्जा को नहीं हटवाया गया। उनका कहना है अवैध रूप से कब्जा के चलते ग्राम सभा में न तो मार्ग का निर्माण न ही नाली का निर्माण हो रहा है। वहीं पोखरी की भी खोदाई नहीं हो सकी है। जिसके चलते सारा विकास कार्य ठप है। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर से की गई। कई बार तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसका निस्तारण अभी तक नहीं किया गया। जिसके चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण प्रशासन से काफी नाराज हैं। चेतावनी दी है कि शीघ्र ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। शीघ्र ही अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा। इस अवसर पर सागर, हरीनाथ, रामू, जागीर, संतोष, परविंदर, सर्वेश, रामचंद्र, पंकज, हीरालाल, कल्लू व सुरेश सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें