फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की सरिया और ट्रक के साथ दो बंदी

Sat, 21 Jul 2018 12:07 AM IST
Azamgrah
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अतरौलिया। मदियापार बाजार में लूटी गई 50 टन सरिया और ट्रक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे दो बदमाशों को शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान इन दोनों बदमाशों ने बताया कि गुरुवार की रात यह लोग मऊ जिले के दोहरीघाट के पास ट्रक चालक को घायल कर नीचें फेंक दिए और ट्रक लेकर फरार हो गए।  


सीओ बूढनपुर रामजन्म के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों में मुन्ना साहनी वाराणसी जिले के रामगढ़, चंद्रेश यादव रानी की सराय बाजार के पास का निवासी है।

सीओ के मुताबिक एक ट्रक चालक अपने ट्रक पर 50 टन सरिया अलीगढ़ से लादकर गोरखपुर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने ट्रक के चालक को घायल कर बेहोशी हाल में ट्रक से नीचे फेंक दिया और ट्रक लेकर अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार बाजार पहुंच गए।
विज्ञापन



शक होने पर ग्रामीणों ने इन्हें पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों और ट्रक सहित सरिया लेकर थाने चली गई। जहां बदमाशों से और पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि घटना की अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें