कोचिंग संचालक से रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने तमंचा, कारतूस व चाकू संग गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित कोचिंग संचालक ने इसकी शिकायत बरदह थाने में की थी।
बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी नीरज यादव मार्टीनगंज में कोचिंग संस्थान चलाते हैं। उन्होंने शिकायत की थी कि उनके कोचिंग संस्थान में आए दो लोगों ने फायरिंग करते 5000 रुपये रंगदारी मांगी और न देने पर धमकी दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों प्रीत यादव व चंद्रमणि राजभर निवासी ग्राम बनगांव थाना दीदारगंज को गिरफ्तार किया। प्रीत के पास से एक तमंचा व एक कारतूस और चंद्रमणि के पास से चाकू बरामद किया गया।