पल्हनी ब्लाक के सेहदा में जन सम्पर्क करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती शुक्रवार को कांग्रेसियों ने पूरे जिले में मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं जय भारत महासंपर्क अभियान के दूसरे दिन पूरे जिले में कांग्रेसियों ने सुबह प्रभात फेरी के बाद ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं जय भारत महासंपर्क अभियान के क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह रानी की सराय के अनौरा में एवं उप्र कांग्रेस सचिव प्रभारी आजमगढ़ अहमद शमशाद तहबरपुर ब्लाक के अबडीहा न्यायपंचायत में तथा उप्र कांग्रेस सचिव अनिल यादव ने पाइंदापुर न्यायपंचायत में दूसरे दिन ग्रामीणों से संपर्क किया। सुबह प्रभात फेरी के बाद ग्रामीणों के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने बताया कि उप्र कांग्रेस के सचिव अहमद शमशाद एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह अपने-अपने प्रवास क्षेत्रों से पूरे जनपद की सभी न्यायपंचायतों में चल रहे जय भारत महाजनसंपर्क अभियान की मानीटरिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं। तहबरपुर: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कमेटी के आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव की देखरेख में तहबरपुर ब्लाक स्थित लछेहरा गांव में मनाई गई। जनसंपर्क अभियान के क्रम में लछेहरा, बरसड़ा खालसा में जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्यामदेव यादव, अशोक कुमार वर्मा, महावीर निषाद, विष्णु प्रभाकर उपाध्याय, जोगेंद्र यादव, दीपक यादव, संतोष शर्मा, अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे।