फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श रेलवे स्टेेशन पर कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन से कटे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बुधवार की शाम कैफियात एक्सप्रेस से अपने परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आया था। मृतक मऊ जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट थानाक्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति अपनी पत्नी साधना और दो बच्चों संग दिल्ली जाने के लिए आजमगढ़ स्टेशन पर आए थे। कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन 4.25 बजे प्लेटफार्म एक से रवाना हुई। ट्रेन को चलते देख धर्मेंद्र ने दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे गिर गए। जीआरपी के जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक ट्रेन धर्मेंद्र के ऊपर से गुजर गई और उनके दोनों पैर कट गए। आनन-फानन जीआरपी के जवानों ने जिला मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें