फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित मरीज की हाल बिगड़ी, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित एक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में बुधवार की देर शाम भर्ती कराया गया। भर्ती मरीज मुंबई से लौटा है और उसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट होने की आशंका को देखते हुए जांच नमूना बीएचयू भेजा गया है।
विज्ञापन

डा. नियाज हसन ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र का रहने वाला एक वृद्ध की हालत बिगड़ने पर उसे भर्ती किया गया है। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले वह घर आए और उनको जुकाम, खासी और बुखार हो गया। उनकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उनकी जांच कराई तो कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें यहां भर्ती कराया है। उनमें डेल्टा प्लस वेरिएंट से प्रभावित होने की अफवाह चल रही है। नमूना जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें