फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली व लोडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन में जुटे ट्रैक्टर-ट्राली व लोडर को थाने पर लाकर खड़ा किया गया है लेकिन इसके बारे में न तो खनन विभाग ही कुछ बोल रहा है न ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस ही अपना मुंह खोल रही है। संभवत: अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर व लोडर मालिक से सेटिंग-गेटिंग का खेल चल रहा है।
विज्ञापन

अवैध रुप से मिट्टी खनन की सूचना पर खनन विभाग की टीम ने शनिवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई किया। इस दौरान एक ट्रैक्टर मय ट्राली व एक लोडर को टीम ने पकड़ा। टीम के पहुंचते ही चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को जीयनपुर कोतवाली लाकर खड़ा करा दिया। जीयनपुर कोतवाली पुलिस इससे खनन विभाग का मामला बताते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है तो वहीं खनन विभाग के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। संभवत: सेटिंग-गेटिंग का प्रयास चल रहा है। इस लिए कोई भी यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिरकार खनन कहा हो रहा था और पकड़े गए वाहन किसके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें