फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मतपेटियों से बाहर आएगा पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एमएलसी चुनाव 2022 के लिए मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद मंगलवार को मतगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा। मतगणना की सारी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए एफसीआई गोदाम बेलइसा में कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे एफसीआई गोदाम बेलइसा में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। इस चुनाव में कुल पांच प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। आज मतपेटियों से इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बाहर निकलेगा। काफी दिनों से एमएलसी चुनाव में जीत हार को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग जाएगा। एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में कुल 5854 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था। जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 5948 थी। मतदान का कार्य जनपद के 24 और मऊ जनपद के 10 बूथों पर सकुशल संपन्न कराया गया था। इसके बाद मतपेटियों को एफसीआई गोदाम बेलइसा में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना को लेकर एफसीआई गोदाम परिसर में कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। जिन पर कुल 56 मतगणना कर्मियों की तैनाती गई है। इसके अलावा आठ मतगणना कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। आजमगढ़ और मऊ को मिला कुल 34 बूथों की 34 मतपेटियां हैं। मतगणना के लिए सभी 34 मतपेटियों को एकसाथ खोला जाएगा। इसके बाद मतपत्रों की छंटाई का कार्य शुुरू होगा और मतपत्रों के बंडल बनाए जाएगा। इसके बाद उनकी गणना की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधान परिषद के लिए मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे एफसीआई गोदाम में शुरू होगा। जो मतगणना की समाप्ति तक चलेगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना की समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें