फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरजे और झमाझम बरसे मेघा, बढाई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बृहस्पतिवार की शाम एक बार फिर शुरू हुए बारिश ने एक ओर जहां गर्मी से निजात दिलाया वहीं पहले से ही जल प्रकोप से जूझ रहे शहरवासियों समेत ग्रामीणों की परेशानियों में ओर इजाफा कर दिया। इस बारिश से पहले से ही जलमग्न इलाकों में फंसे लोगों की धुकधुकी बढ़ गयी और लोग आसमान की तरफ देखते हुए अब बस करो मालिक की दुआ मांग रहे थे।
विज्ञापन

देरशाम काफी देर तक बिजली गरजना शुरू हुआ तो शहर के जलमग्न इलाके मातबरगंज, फराश टोला, प्रह्लादनगर, कोलघाट, कोलबाजबहादुर, सिधारी, भंवरनाथ, हाफिजपुर सहित ग्रामीणांचल में बसे लोगों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद लगभग एक घंटे तक जोरदार बारिश शुरू हुई। इस बारिश ने सबकी धड़कनों को बढ़ाने का काम किया हालांकि कुछ ही देरबाद यह बारिश थम गयी। उधर, रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में देर शाम लगभग सवा पांच बजे के आस-पास अचानक मौसम ने करवट बदल लिया। तेज आवाज के साथ गरज रहे बादल जमकर बरसे। इस दौरान बिजली की तेज आवाजों से लोग सहम जा रहे थे। वहीं बारिश के चलते कस्बा में कई स्थानों पर जलभराव के साथ की कीचड़ से सड़क सन गई थी, जिससे लोगों को पैदल चलने में समस्या हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें