फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी समारोह में चाकूबाजी करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शादी समारोह के दौरान हुए चाकूबाजी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को मुबारकपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों में महेश निषाद, पवन निषाद और भीम निषाद शामिल है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल की रात अजमतगढ़ कस्बे में एक बरात के दौरान कूलर की हवा की दिशा को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते आरोपियों ने मारपीट के साथ चाकूबाजी कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित राजेश निषाद की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
बताया कि घटना के मुख्य आरोपी नीरज निषाद को पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद शेष आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महेश निषाद, पवन निषाद और भीम निषाद को मुबारकपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें