फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ज्यादा स्टोरेज और आधुनिक लुक वाली अलमीरा बनी पसंद

विज्ञापन
सिधारी क्षेत्र में सजी डिजाइनर अलमीरा की दुकान। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। सहालग शुरू होते ही बाजार में दहेज के सामान की मांग तेज हो गई है। इस बार शादियों में डिजाइनर अलमीरा का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। फर्नीचर व्यापारियों के अनुसार पहले जहां साधारण स्टील अलमीरा की मांग रहती थी, वहीं अब ग्राहक डिजाइनर और बड़े साइज की अलमीरा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में इन दिनों मिरर वर्क, थ्रीडी डिजाइन, डबल डोर और तीन डोर लॉकर वाली अलमीरा की मांग सबसे ज्यादा है। अलग-अलग रंग और आकर्षक डिजाइन ग्राहकों को लुभा रहे हैं। वर्तमान में बाजार में अलमीरा की कीमत 11 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक है।
व्यापारी शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सहालग को देखते हुए पहले से ही विभिन्न कंपनियों से पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया गया था, ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कम जगह में ज्यादा स्टोरेज और आधुनिक लुक वाली अलमीरा की ज्यादा मांग है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत सुविधा के अनुसार शीशम की लकड़ी, मिरर फिनिश, और टिकाऊ सामग्री से डिजाइन किया जाता है। उन्होंने बताया कि रोज चार से पांच अलमीरा की बुकिंग हो रही है और ग्राहक शादी की तारीख से करीब 15 दिन पहले ऑर्डर दे रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर भी कीमतों पर पड़ा है, जिससे अलमीरा के दामों में करीब 20 फीसदी तक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें