सीआइबी फील्ड मुख्यालय गोरखपुर व आजमगढ़ आरपीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मेंहनाजपुर कस्बा और सिहुका अबिरपुर के तीन दुकानदार को प्रतिबंधित साफ्टवेयर से रेल टिकट बनाकर दलाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से करीब सवा लाख रुपये मूल्य का टिकट बरामद होने पर पुलिस ने तीनाें का संबंधित धाराओं में चालान किया। टीम की मानें तो तीनों आरोपी प्रतिबंधित साफ्टवेयर की मदद से तत्काल तथा सामान्य टिकट बुक कर उसे अधिक मूल्य पर बेचने का काम करते थे।
सीआईबी फील्ड मुख्यालय गोरखपुर के निरीक्षक नरेंद्र यादव व रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़ के निरीक्षक रमेश चंद्र मीना द्वारा संयुक्त रूप से मेहनाजपुर कस्बे में छापेमारी की गई। टीम ने कस्बे में स्थित हिंदुस्तान तत्काल टिकट दुकान और गांव सिहुका अबिरपुर पर छापेमारी की। इस दौरान तीन टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें रोहित प्रजापति, लाल बहादुर, व सचिन प्रजापति निवासी सिहूका अबिरपुर शामिल हैं। तीनों रेलवे ई-टिकट के अवैध व्यापार करते हैं। उनके पास से कुल 42 ई-टिकट बरामद किए, जिसकी कीमत एक लाख 961 रुपये है, सभी पर यात्रा शेष है। साथ ही दो लेपटॉप व चार मोबाइल भी बरामद हुए। दोनों अवैध साफ्टवेयर का प्रयोग कर तत्काल ई-टिकट निकालते थे। यात्रियों को अधिक दाम पर कन्फर्म टिकट महैया करते थे। विवश होकर यात्री उन्हें अधिक पैसे देकर टिकट भी लेते हैं।