फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों की नकदी व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र कारीसात गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने जहानागंज थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन

कारीसात गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद सोमवार की रात परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी से अंदर उतर आए। इसके बाद चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखे आलमारी, बक्सा आदि को खंगाल डाला। जो भी कीमती सामान चोरों के हाथ लगा वे उसे लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह सुरेंद्र की पत्नी सो कर उठी और घर के अंदर गई तो सारा सामान फैला देख उसके होश ही उड़ गए। उसने तत्काल सुरेंद्र को जगाया और घटना की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार चोर दो कनफूल, तीन जोड़ी पायल, दो सोने की अंगुठी, दो सोने की चेन, तीन नथुनी के अलाव सात हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिए है। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये बताया है। घटना के बाबत पीड़ित ने जहानागंज थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें