बरदह। स्थानीय कस्बा स्थित एक बैंक के एटीएम से शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब एक युवक को पैसा न निकलने पर हंगामा मच गया। घटना के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर एटीएम का शटर बंद करा दिया।
बरदह गांव के डब्बू ने एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने की प्रक्रिया पूरी की। ट्रांजेक्शन का मैसेज तो आया, लेकिन पैसा नहीं निकला। डब्बू ने वहां तैनात गार्ड से इस बारे में पूछताछ की। मकान मालिक को भी बुलाया। इस दौरान देखा गया कि एटीएम की नकदी निकालने वाली जगह पर टेप लगा था, जिससे विवाद बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस एटीएम पर अक्सर उपभोक्ताओं और गार्ड के बीच विवाद होता रहता है। उन्होंने एटीएम को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने एटीएम का शटर बंद करा दिया है। बैंक कर्मचारियों के आने पर जांच शुरू होगी।- संवाद