आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बरसात के कारण गिरे कच्चे मकान की दीवार के मलबे में दब कर पांच लोग घायल हो गए। वहीं एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
दो दिनों से लगातार हो रही बरसात जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को दिन में निजामाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर चक नोनिया गांव में एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दब कर दंपत्ति 60 वर्षीय कुंती देवी व उनके पति सरजू घायल हो गए। आनन फानन में मलबा हटा कर दोनों को जब तक बाहर निकाला जाता तब तक कुंती देवी की मौत हो चुकी थी। वहीं सरजू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के जेठहरी गांव निवासी दयाशंकर राजभर का कच्चा मकान बुधवार की रात अचानक गिर गया। दीवार के मलबे में दब कर परिवार के तीनलोग मीरा राजभर, सोनू राजभवर व नैना राजभर घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।