आजमगढ़। नगरीय क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अब आपको नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा मिलने वाली है। प्रदेश सरकार ने नगर पालिका और नगरीय क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित कर डिजिटल करने का दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। अगर दिशा निर्देशों का पालन हुआ तो अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से ही कलेक्ट्रेट और पालिका कार्यालय क्षेत्र को नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा मिलेगी
प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाडइलाइन में बताया गया है कि आमजन तक तीव्र व सुलभ सूचना एवं संचार की पहुंच विकसित करने के उद्देश्य से शहरी विकास की योजना के अंतर्गत नगरीय निकायों के मुख्य र्सावजनिक स्थान जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के समीप स्थल, तहसील, कचहरी, ब्लाक, रजिस्ट्रार कार्यालयों सहित मुख्य बाजारों, अस्पतालों आदि पर नि:शुल्क वाई-फाई का सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना में जिला मुख्यालयों पर कम से कम दो सार्वजनिक स्थानों का चयन किया जाना है वहीं नगर पंचायत में एक स्थान केे चिह्नित किया जायेगा। प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट और नगर पालिका कार्यालय के समीप क्षेत्र को वाई-फाई योजना हेतु चिह्नित कर लिया गया। जिसमे नगर पालिका कार्यालय में वाई-फाई की सुविधा पहले से ही थी, अब इसे जनता हेतु सार्वजनिक कर दिया जायेेगा।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि सरकार की गाइड-लाइन मिल चुकी है, सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में इसके बाबत टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी और अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में शुभारंभ करा दिया जाएगा।