फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की गठित टीम ने किया विद्यालय की भूमि का पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना अंतर्गत कल्याणपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण विद्यालय के बाउड्रीबाल का काम नहीं हो पा रहा था। ग्राम प्रधान रामेश्वर दयाल ने इसकी शिकायत एसडीएम बूढ़नपुर से किया
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा के चलते बाउंड्री वॉल नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र असुरक्षित है। प्रधानाचार्य ने कई बार ग्राम प्रधान से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने की मांग किया लेकिन विद्यालय की जमीन पर गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति कब्जा कर लिया है। सोमवार को ग्राम प्रधान ने एसडीएम द्वारा गठित टीम कानूनगो राजेंद्र निषाद, विक्रम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप पाठक, राजस्व निरीक्षक हरिराम, राम नयन यादव, दीपा गुप्ता से जमीन की पैमाइश कराया। अतिक्रमणकारी को अवैध कब्जा हटाने का नोटिस भी जारी किया गया। नोटिस में कहा गया कि अगर एक सप्ताह के भीतर विद्यालय की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया गया तो सरकारी भूमि अधिग्रहण करने के जुर्म में संबंधित धाराओं में चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। ग्राम प्रधान रामेश्वर दयाल ने बताया कि टीम द्वारा पैमाइश हो चुकी है। शीघ्र ही बाउंड्रीवाल के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा निष्पक्ष पैमाइश की गई है विपक्षी द्वारा शीघ्र ही विद्यालय की जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें