फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप और सबमर्सिबल के पानी से आने लगी बदबू

विज्ञापन
कोलघाट में जल भराव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पांच दिन पूर्व जनपद में हुई मुसलाधार बारिश का पानी शहर के कुछ मुहल्लों और उससे सटे गांवों में भरा हुआ है। इन मुहल्लों में सबमर्सिबल पंप और हैंडपंप का पानी भी दूषित हो गया है। उससे भी बदबू आ रही है।
विज्ञापन

कोल घाट मुहल्ला काफी नीचे बसा हुआ है। मामूली बारिश में भी यहां जलभराव हो जाता है। बृहस्पतिवार को हुई मुसलाधार बारिश होने के बाद कोलघाट और इससे सटे इलाके में घरों में पानी घुस गया था। लोग ऊपरी मंजिल पर रह रहे हैं। पांच दिनों से लगातार जलभराव का असर अब पेयजल पर भी पड़ने लगा है। घरों में लगे हैंडपंप और सबमर्सिबल से भी दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है।
विंध्यवासिनी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि हमारे मुहल्ले के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। प्रशासन की ओर से पानी को निकालने का कारगर प्रयास नहीं किया जा रहा है। हैंडपंप और सबमर्सिबल के पानी से भी बदबू उठने लगी है। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। अनिल श्रीवास्तव, कोल पांडेय ने कहा कि अभी तक लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है। बहुत से लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। किराए पर रहने वाले तमाम लोग घरों को खाली करके जा चुके हैं। हालात बहुत ही खराब हैं लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। डा. भूपेंद्र सिंह, कोल पांडेय ने कहा कि दैनिक जरूरत का सामान को खरीदने के लिए लोग दूषित पानी के बीच से होकर आ-जा रहे हैं। अब तो हैंडपंप और सबमर्सिबल भी दूषित पानी उगलने लगे हैं। अगर अभी भी कुछ नहीं किया गया तो हालात और खराब होंगे। डा. महातम दुबे, चिकित्सक ने कहा कि हमारे मुहल्ले की हालत बहुत खराब है। पानी से उठ रही बदबू के कारण हैंडपंप और सबमर्सिबल के पानी से लोग नहाना भी बंद कर चुके हैं। अगर जल्द जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो महामारी फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें