फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कट कर भट्ठा मजदूर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना अंतर्गत संजरपुर-खुटहना मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की रात ट्रेन से कट कर भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

संजरपुर बाजार निवासी 45 वर्षीय बिहारी लाल पुत्र भाडू शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर सोया था। रात में किसी समय वह घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर संजरपुर खुटहना मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग की ओर गया था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। सुबह कुछ लोग रेलवे लाइन की तरफ टहलने गए तो बिहारी का शव ट्रेन से कटा हुआ देखा। सूचना पर परिजन व सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक भट्ठे पर मजदूरी करता था और उसके तीन पुत्र व दो पुत्री है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें