प्रधानों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन ग्राम विकास अधिकारी को सौंपा। मांग पूरी न होने पर जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक संघर्ष की चेतावनी दी।
संघ के अध्यक्ष नैय्यर आजमी ने कहा कि प्रधानों के हक की आवाज प्रदेश स्तर तक उठाई जाएगी। कहा कि स्थानीय ग्राम पंचायत सहायक व सामुदायिक शौचालय, नियुक्त कंप्यूटर आपरेटर और महिला समूह के भुगतान के लिए फंड की व्यवस्था, निर्माण सामग्री की दर बाजार दर पर हो। श्रमिक मजदूरी दर वर्तमान प्रचलन दर पर हो। सरकारी भवनों में उपभोग बिजली के भुगतान के लिए फंड की व्यवस्था की जाए। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद समय सीमा में पेमेंट किया जाए। ग्राम पंचायत की संपत्ति के सीमांकन के लिए समय सीमा का निर्धारण, निर्माण कार्य गुणवत्ता और वित्तीय स्वीकृति पर धन उगाही बंद की जाए। ग्राम पंचायत में नियुक्ति सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रोस्टर के हिसाब से की जाए। साथ ही शोसल आडिट के नाम पर धन उगाही बंद हो। प्रदर्शन के दौरान मोतीलाल, प्रभात रंजन, सुरेश यादव, रवि विश्वकर्मा, राशिद, सैयद फैजी, जितेंद्र कुमार आदि प्रधान मौजूद रहे।