अमिलो। विधान मंडल दल नेता बीएसपी विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने बुधवार को सदन विधानसभा में सठियांव में एक्सप्रेस-वे के निर्माण से किसानों को हो रही समस्या को उठाया।
उन्होंने सदन में कहा कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण से सठियांव ब्लॉक के लगभग दो हजार एकड़ भूमि जलमग्न है। जिससे किसानों को अपनी फसल उत्पादन में समस्या हो रही है। उन्होंने सभापति व बाढ़ नियंत्रण मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हमारा क्षेत्र सठियांव ब्लॉक जहां किसान की मुख्य जीविका कृषि है। एक्सप्रेर्स-वे के बनने से सभी को खुशी है, लेकिन वहीं लगभग 30 से 40 गांव के किसानों की भूमि जलमग्न है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है। जिससे इस पर किसानी खेती नही हो पा रही है।