फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से गुहार लगाने रिक्शा ठेला से पहुंचा मजदूर

विज्ञापन
ेंहनाजपुर से ठेला रिक्शा चलाकर एसपी से गुहार लगाना पहुंची पीड़ित दंपत्ति। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। थाने पर सुनवाई न होने पर एक मजदूर रिक्शा ठेला से ही 66 किमी की दूरी तय कर मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी के न मिलने पर एडिशनल को उसने शिकायती पत्रक दिया और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव निवासी संजय कुमार पुत्र लाल बहादुर राम रिक्शा ठेला लेकर मजदूरी करता है। गांव के ही एक व्यक्ति के यहां उसने मजदूरी किया था। मजदूरी का 100 रुपये बकाया था, जिसके लिए उक्त व्यक्ति उसे बार-बार दौड़ा रहा था। बीते 26 फरवरी को वह पैसा मांगने उक्त व्यक्ति के पास पहुंचा तो उसने संजय को मारपीट कर घायल कर दिया और पैसा भी नहीं दिया। इसकी शिकायत लेकर संजय थाने पर पहुंचा, तो थानेदार ने यह कहते हुए उसे बैरंग वापस भेज दिया कि तुम्हारा प्रकरण मेरी समझ में नहीं आ रहा है। थाने से वापस किए जाने पर संजय अपने रिक्शा ठेला से लगभग 66 किमी की दूरी तय कर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी के न मिलने पर एडिशनल को उसने शिकायती पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई। मीडिया के समक्ष आपबीती बताते हुए वह रो पड़ा और रिक्शा ठेला से एसपी कार्यालय तक पहुंचने की कहानी बयां किया। सवारी से आने का पैसा न होने के चलते उसने रिक्शा ठेला से ही एसपी दरबार में हाजिरी लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें