फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को नहर में ढकेला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव में नहर के समीप कोचिंग पढ़ कर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा के साथ एक युवक छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने उसे नहर में ढकेल दिया। छात्रा ने तैरकर अपनी जान बचाई। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मेंहनगर थाना क्षेत्र के भड़सारी गांव में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करती है। सोमवार की सुबह वह सहेलियों के साथ कोचिंग पढ़ने गई थी। लौटते समय वह खुंदनपुर गांव के रसूलपुर मोड़ नहर के पास पहुंची तो गांव का ही नदीम उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगा। किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसने उसे नहर में ढकेल दिया। आसपास के लोगों ने नदीम को खदेड़ लिया। छात्रा किसी तरह तैरकर नहर से बाहर निकली। लोगों के दौड़ाने पर आरोपी युवक एक व्यक्ति के घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर मेंहनगर थाना प्रभारी पंकज पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव वालों का कहना है कि पुलिस आरोपी को साथ ले गई जबकि पुलिस उसे फरार बता रही है। छात्रा के मामा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें