फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में रसोइया का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में रसोइया का शव रस्सी के सहारे छत के चूल्ले से लटकता मिला। मिलकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी कमलेश राजभर (38) दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में रसोइया था। वह मिल परिसर स्थित कर्मचारी आवास में ही रहता था। इंजीनियरों और अधिकारियों के लिए भोजन बनाता था। रविवार की रात उसने रोज की भांति भोजन बनाया। सोमवार की सुबह मिल में रहने वाले कर्मचारी सोकर उठे तो उसका शव बारामदे में रस्सी के सहारे छत के चूल्ले से लटका देखा। मिल कर्मियों की सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कमलेश का शव फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें