फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सोता रहा परिवार, आठ लाख के जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते एक घर में घुसे चोरों ने 8 लाख के जेवर सहित 3 हजार नगद सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, सीओ फूलपुर व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

करुई गांव निवासी राजीव राजभर के घर के लोग शुक्रवार की रात रोज की तरह भोजन करने के बाद बाहर बरामदे में सो गए। रात में 12 बजे के बाद घर के पीछे से छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने राजीव राजभर के तीन पुत्रियों व एक बहन के घर में रखे सोने व चांदी के जेवर जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये व पीतल की चार परात, चार टब अल्युमिनियम, इन्वर्टर, पांच बाल्टी स्टील की, चोरी कर लिया। शनिवार सुबह सो कर उठने पर घर वालों ने दरवाजा खोला तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी गोदरेज की अलमारी व छोटे-छोटे बॉक्स टूटे पड़े थे, यह नजारा देख घर वाले परेशान हो गए तथा शोर मचाने लगे। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। दो टूटा बॉक्स घर के उत्तर तरफ 500 मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा था, जिसे शौच के लिए गए गांव के लोगों ने देखा तो बताया। वहीं सूचना पर सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। राजीव राजभर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार ने बताया कि स्वान दल, फोरेंसिक टीम के साथ सूचना पर घटना की जांच की गई हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें