फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रो बम, हजारा चटाई व सतरंगी पटाखों से पूरी रात गूंजता रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपावली पर पटाखों के दाम में भारी वृद्घि के बावजूद पटाखा बाजार गुलजार रहा। सुबह से ही युवक-युवतियों के साथ ही परिवार के मुखिया आतिशबाजी के लिए पटाखों की खरीददारी में व्यस्त दिखे। पटाखा बाजार में एक रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक के पटाखे बिके और देर रात तक पूरा शहर हाइड्रो बम, हजारा चटाई और सतरंगी पटाखों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

नगर के घनी आबादी से बाहर डीएवी कालेज, सिधारी रामलीला मैदान, आईटीआई मैदान में कुल 128 पटाखा की दुकानें लगाई गई हैं। पटाखा बाजार में सजे स्टालों पर एक रूपये से लेकर आठ सौ रूपये तक के पटाखे बिक रहे थे। सभी अपनी आर्थिक स्थिति को देख कर ही खरीदारी कर रहे थे। सबसे मंहगा पटाखा 60 आवाजा सतरंगी पटाखे का दाम आठ सौ रूपये, सात अवाजा सतरंगी पटाखा तीन सौ से लेकर चार सौ तक, आसमानी सितारे की कीमत दो सौ से लेकर पांच सौ तक थे। पांच हजारा से लेकर एक हजारा चटाई की कीमत ढाई सौ रूपये से लेकर एक हजार रूपये तक, तेज आवाज वाले बम की कीमत 20 रूपये से लेकर तीन सौ रूपये पैकेट तक थे।
फुलझड़ी दस से लेकर डेढ़ सौ रूपये पैकेट, खुज्जा व अनार पांच रूपये से लेकर 40 रूपये, चर्खी चार रूपये से लेकर दो सौ रूपये तक के पैकेट थे। बुधवार की देर रात तक जहां पटाखों की खरीददारी हुई, वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर देर रात खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पटाखा विक्रेता विकास गुप्ता के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार अतिशबाजी के दामों में 10 फीसदी तक की वृद्घि हुई है। मंहगाई को देखते हुए ऊंचे दाम के पटाखे कम मात्रा में मंगाए गए हैं। खरीदार दाम सुनकर चौंक जा रहे हैं। लेकिन दीपावली का पर्व मनाना है। इस लिए उनमें पटाखों के प्रति उत्साह बना हुआ है। युवा वर्ग जहां तेज आवाज वाले पटाखा, हजारा चटाई व सतरंगी आवाज वाले अतिशबाजी की खरीदारी में डूबे रहे। बच्चों को फुलझड़ी, चर्खी व खुज्जा भा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें